
हाथरस के बीएसए ऑफिस में जमीन के नीचे निकली हनुमान जी की मूर्ति
हाथरस के मीतई गांव निवासी पंकज बाबा को पिछले 1 महीने से सपने में हनुमान जी दर्शन दे रहे थे | पंकज बाबा ने बताया कि सपने में हनुमान जी कहते कि मैं जमीन के नीचे दबा हुआ हूं मुझे यहां से निकालो यहां मेरा दम घुट रहा है |
लगातार सपने आने के बाद पंकज बाबा ने हनुमान जी से विनती कर के स्थान पूछा तब हनुमान जी ने पंकज बाबा को सपने में बीएसए ऑफिस दिखाया |
स्थान पता लगने के बाद पंकज बाबा ने बीएसए ऑफिस पहुंचकर एक पेड़ के नीचे खुदाई करना शुरू कर दिया जब ऑफिस के अधिकारियों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन काफी संख्या में हिंदू संगठनों के इकठ्ठा होने के बाद जिलाधिकारी ने खुदाई की परमिशन दे दी |
करीब 2 घंटे की खुदाई के बाद उसी जगह से हनुमान जी की मूर्ति निकली, मूर्ति निकलने के बाद लोगों ने वहीं पेड़ के नीचे मूर्ति की स्थापना करके पूजा-अर्चना शुरू कर दी |
हिंदू संगठनों ने बताया जहां मूर्ति निकली है 40 साल पहले वहां मंदिर ही था | हिंदूवादी नेताओं का कहना है कि यहां अब मंदिर बनाया जाएगा |



