
उत्तरप्रदेशक्राइम
एग्जाम में चेकिंग के बहाने कक्षा 6 की छात्रा से छेड़छाड़
मामला गोमती नगर के स्कॉलर होम स्कूल का है जहां अध्यापक ने एग्जाम में चेकिंग करने के दौरान कक्षा 6 की एक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी, जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो अध्यापक ने बोला कि तुम्हें गलतफहमी हो गई है |
घटना की जानकारी जब छात्रा के परिवारी जनों को हुई तो वह विद्यालय पहुंचे और अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे |
मामला जब विद्यालय प्रशासन को पता चला तो प्रशासन ने अध्यापक को निष्कासित कर दिया |
परिवारी जनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जांच में अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है



