उत्तरप्रदेशदेशमेरठलाइफस्टाइलव्यापार

खराब पड़े हैंडपंप, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण


बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मौडकला में सरकारी हैंडपंप खराब है। प्यास बुझाने के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है।ऐसी भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है।इस हैंडपंप के अलावा दूर दूर तक कोई अन्य हैंडपंप नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हैंडपंप कई महिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत भी की लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से हैंडपंप खराब है, लेकिन किसी विभागीय अधिकारी को फर्क नहीं पड़ रहा है। गर्मी तेज पड़ने लगी है,लोगों को पीने के लिए दूर जाकर दूसरे नल से पानी लाना पड़ता है।बता दें कि उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में गांव मौडकला के लोगों की प्यास नहीं बुझ पाई रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो पा रही है। ऐसे में ग्रामीण स्वच्छ पेयजल के लिए तरह रहे हैं। रास्ते से गुजरते वाले लोगों की प्यास नहीं बुझ रही है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्राम सचिव पंकज यादव का कहना है कि जल्द ही मिस्त्री को भेजकर नल को सही करा दिया जाएगा।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *