उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)

दबंग लोगों ने व्यक्ति को लाठी डंडो से पीटकर किया लहूलुहान

पीड़ित व्यक्ति चलाता है हाथरस जंक्शन स्थित HMPS स्कूल की गाडी

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गाँव नगला केशों में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल हटाने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गयी। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि गाँव के ही दबंग लोगों ने व्यक्ति को लाठी डंडो से पीटना शुरू कर दिया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत ही जिला अस्पताल पहुँचाया। उपचार के बाद पीड़ित व्यक्ति ने थाने में नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

ब्यूरो रिपोर्ट – हाथरस

अपने शहर व आस पास की खबरों के लिए हमारे facebook Page को Like करें Click Here

 

अपने शहर व आस पास की खबरों के लिए हमारे Youtube Channel को Subscribe करें Click Here

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *