
क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी निरीक्षक ने पैदल गस्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
हाथरस। हसायन। क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ व थाना हसायन प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व जनमानस से अपील की कि व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट ना करें यदि किसी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया के किसी प्लेटफार्म पर गलत पोस्ट की जाती है तो पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत पोस्ट दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
आपको बता दें कि अतीक अहमद के हत्याकांड के बाद लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फर्जी सूचनाएं पोस्ट की जा रही है इसी संबंध में पुलिस प्रशासन ने आज लोगों को जागरूक किया और किसी भी तरह की गलत सूचना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ना फैलाई जाने की अपील की।



