
उत्तरप्रदेशक्राइमदेश
बिना ऑफिस गए फर्जी हस्ताक्षर कर 6 महीने तक वेतन लेते रहे डिप्टी सीएमओ
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की डिप्टी सीएमओ डॉ इंदु बाला शर्मा पिछले 6 महीने से बिना ऑफिस गए फर्जी हस्ताक्षर से वेतन लेती रहीं |
मामले की जानकारी जब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को हुई तो उन्होंने इंदुबाला शर्मा के निलंबन का आदेश जारी कर दिया |
मामले की विभागीय जांच की जा रही है |
बताया जाता है कि डिप्टी सीएमओ इंदु वाला शर्मा पिछले 6 महीने से कार्यालय नहीं गई है और घर बैठकर ही वेतन प्राप्त कर रही हैं |
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी प्रेषित की है



