उत्तरप्रदेशक्राइम

हेड मास्टर ने स्कूल में पी शराब, चखना ना मिलने पर मिड डे मील फेंका

आगरा के फतेहपुर सीकरी ब्लॉक के नगरिया ताजपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हेड मास्टर नरेश कुमार दीक्षित ने स्कूल में ही शराब का सेवन कर लिया, शराब पीने के बाद हेडमास्टर रसोई में चखने की तलाश करने लगा जब रसोईया ने इसका विरोध किया तो हेड मास्टर ने मिड डे मील फेंक दिया |

स्कूल में काफी देर तक हंगामा होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, किसी ग्रामीण व्यक्ति ने हेड मास्टर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया |

मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद हेड मास्टर के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *