
गोविन्दपुरम में होगा विजय दशमी के उपलक्ष में शस्त्र पूजन समारोह
गाजियाबाद के गोविंदपुरम में समस्त क्षत्रिय परिवार के लोगों द्वारा विजय दशमी के उपलक्ष में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन स्प्रिंग डेल्स स्कूल H ब्लॉक में किया जायेगा |
संजय चौहान के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि शस्त्र पूजन की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। प्राचीन समय में राजा-महाराजा विशाल शस्त्र पूजन करते रहे हैं। आज भी इस दिन क्षत्रिय शस्त्र पूजा करते हैं। सेना में भी इस दिन शस्त्र पूजन किया जाता है। दशहरा पर्व के चलते हथियारों के पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन हथियारधारी अपने-अपने हथियारों का पूजन करते हैं। इस पूजा-अर्चना के पूर्व हथियारों की साफ-सफाई सावधानी से करना ही अक्लमंदी है। इस दौरान जरा-सी लापरवाही अनहोनी को न्योता दे सकती है। इसी दिन लोग नया कार्य प्रारंभ करते हैं, शस्त्र-पूजा की जाती है।
संजय चौहान ने कहा कि इसी परम्परा के चलते हम सभी गोविंदपुरम निवासी क्षत्रिय परिवार के लोग विजय दशमी के दिन शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन करेंगे |



