
भारत में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे बर्दाश्त नहीं, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एएमयू के वीसी का पुतला फूंका
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्र से मारपीट करने एवं तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाने के विरोध में आज हिंदू जागरण मंच हाथरस के कार्यकर्ता भारी बारिश के बीच सड़कों पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आगरा रोड हाथरस पर एएमयू के वीसी का पुतला फूंका और एएमयू प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए, जिसमें काफी संख्या में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
इस अवसर पर उपस्थित हिंदू जागरण मंच हाथरस के जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने सभी से कहा कि हिंदू छात्र के हाथ से कलावा उतरवाने और उससे पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाने की घटना अत्यंत गंभीर है और सरकार को उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए |
जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा ने इसी क्रम में कहा कि एएमयू में पूर्व में भी हिंदू विरोधी घटनाएं होती रही हैं केंद्र सरकार को एएमयू के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |
हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये बताया कि एएमयू प्रशासन भारत के संविधान को नहीं मानता और दलितों और पिछड़ों को आरक्षण नहीं देता केंद्र सरकार को एएमयू को दे दी जाने वाली वित्तीय सहायता को तत्काल बंद कर देना चाहिए |
नगर महामंत्री मोर मुकुट वर्मा ने कहा देश में जहां पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया जाए ऐसे शिक्षण संस्थान को तत्काल बंद करके कार्यवाही कि जानी चाहिए |
नगर स्वावलंबन प्रमुख लोकेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अब समय आ गया है हिंदू समाज को भी अपनी रक्षा के लिए सड़क पर उतरने की आवश्यकता है यदि इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे देश में हिंदू जागरण मंच आंदोलन करेगा |
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से रामगोपाल कुशवाहा, विनोद दिवाकर, मनोज कुशवाहा, जितेंद्र माहौर, सुरेश कश्यप, उपदेश राणा, रवि वार्ष्णेय, अंकित कुमार, शिवम निषाद,अखिलेश गौतम, शिवम सोलंकी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |




