उत्तरप्रदेशराजनीति

रालोद के पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर का निधन

अलीगढ़ की इगलास विधानसभा से 2012 में राष्ट्रीय लोक दल से विधायक रहे त्रिलोकी राम दिवाकर का आज सुबह दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल में बीमारी के चलते निधन हो गया |

उनके निधन की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र व उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई |

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर लिवर की बीमारी से ग्रस्त थे, पिछले करीब 1 महीने से उनका इलाज दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था | इतने लंबे समय से चल रहे इलाज के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और आज सुबह उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली |

पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर मूल रूप से सादाबाद क्षेत्र के ऊँचागांव रसमई के निवासी थे, साल 2012 में वह पहली बार रालोद – कांग्रेस के गठबंधन से इगलास विधानसभा से विधायक चुने गए थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *