उत्तरप्रदेशक्राइम

स्वास्थ्यविभाग कर्मी के पति की दर्दनाक तरीके से हत्या

गाजियाबाद के वैशाली स्थित फ्लैट में स्वास्थ्य कर्मी पिंकी के पति अनिल सक्सेना की हाथ पैर बांधकर और रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी गई |

जानकारी के अनुसार अनिल सक्सेना अपनी पत्नी पिंकी और गोद ली हुई 14 वर्ष की बेटी के साथ सेक्टर 4 के एक फ्लैट में रहते थे |

अनिल सक्सेना की पत्नी दिल्ली में मलेरिया विभाग में स्वास्थ्य कर्मी है, अनिल सक्सेना की पत्नी पिंकी गुरुवार सुबह ड्यूटी पर चली गई थी शाम को जब वह घर वापस आई तो फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था

उन्होंने अपने पति अनिल को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया तब उन्होंने डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट का दरवाजा खोला तो बेडरूम में अनिल की लाश पड़ी हुई थी जिसे देखकर पिंकी के होश उड़ गए |

जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई पिंकी ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी गोद ली हुई 14 वर्षीय बेटी और उसके प्रेमी पर शक है |

घटना के बाद जब पुलिस ने बाहर के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उनकी बेटी और उसके प्रेमी का आखरी बार फ्लैट के बाहर जाते हुए वीडियो सामने आया है |

घटना के बाद से उनकी बेटी और उसका प्रेमी फरार है पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *