उत्तरप्रदेशहाथरस (महामाया नगर)

लगातार हो रही बारिश की वजह से गिरा मकान, मकान के मलबे में दबकर 5 बच्चियां घायल

लगातार हो रही बारिश के चलते हाथरस जिले के कस्बा सासनी क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में एक मकान देखते ही देखते गिर गया |

मकान में 5 बच्चियां अंदर थीं जो कि मकान के मलबे में दबने की वजह से घायल हो गई |

मकान गिरने की आवाज़ सुनकर गाँव की भीड़ एकत्रित हो गयी और तुरंत ही गाँव के लोगों ने मलबे में दबी हुई बच्चियों को बाहर निकाला |

ग्रामीणों ने घायल बच्चियों को नजदीकी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहाँ से 2 बच्चियों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भेज दिया गया |

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *