
उत्तरप्रदेशक्राइमव्यापार
अलीगढ़ में बिना लाइसेंस के संचालित गोदाम में मिली तीन करोड़ की अवैध दवाएं
अलीगढ़ के फफाला मार्केट में गुरुवार रात औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, औषधि निरीक्षक हाथरस दीपक कुमार, औषधि निरीक्षक कासगंज रमेश चंद्र यादव और इंस्पेक्टर देहली गेट की टीम ने बिना लाइसेंस के संचालित दवाइयों के गोदाम पर छापेमारी करके करीब ₹ 3 करोड़ की अवैध दवाइयों को जब्त किया है |
औषधि निरीक्षक अलीगढ़ के द्वारा गोदाम को भी सील कर दिया गया है जानकारी के अनुसार जब टीम ने गोदाम पर छापेमारी की तो सामने आया कि यह गोदाम बिना लाइसेंस के संचालित था |
छापेमारी टीम ने कुछ दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी |



