
मेला जल विहार का विधायक बिरेन्द्र सिंह राणा ने फीता काट कर किया उद्धघाटन
हसायन कस्बा के प्राचीन मन्दिर श्री दाऊ जी महाराज व रेवती मईया प्रागगण में सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने श्री दाऊ जी महाराज व रेवती मईया के चरणों में नमन कर उद्घाटन किया |
नगर पंचायत अध्यक्ष पति चंद्रप्रकाश माहोर व हिमांशु वाष्णेय ने पटका व पगड़ी राधा कृष्ण की छवि चित्र देकर सम्मान किया व थाना इंचार्ज शिव कुमार शर्मा को नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश माहोर ने पटका पहनाकर स्वागत किया जिसके बाद विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने माँ शारदे केआगे दिप जलाकर मेला का फीता काट कर मेला जल विहार का उद्धघाटन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश कुशवाह ने की व समस्त नगर पंचायत सभासदो ने अंग वस्त्र पटका पहनाकर बीरेन्द्र सिंह राणा का स्वागत किया इस मोके पर बॉबी शर्मा ,दीपक उपाध्याय ,कैलाश पंडित ,अमर पाल ,जितेंद्र ,शब्बीर ,कुलदीप ,श्याम ,ओमशरण यादव ,श्री निवास यादव ,मोरमुकुट कुशवाह ,नौशाद अली किशन लाल कुशवाह ,सतीश चंद्र वर्मा ,चरन सिंह टेलर ,यासीन अब्बासी आदि लोग उपस्थिति रहे |




