
उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)
जमीनी विवाद में चली गोली, महिला की मौत
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव भोपाल गढ़ी में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई |
बताया जाता है कि गांव भोपाल गढ़ी निवासी एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, आज सुबह कूड़ा डालने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया बात इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने अपनी भाभी डॉली के ऊपर गोली चला दी, गोली लगने से महिला की मौत हो गई
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है |



