उत्तरप्रदेशदेश

सिपाही ने खराब खाने पर उठाया सवाल तो कर दिया 600 किलोमीटर दूर ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने खराब खाना मिलने को लेकर सवाल उठाया था इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है |

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने पिछले महीने खराब खाने को लेकर मुद्दा उठाया था उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह खाने की थाली हाथ में लेकर रोते हुए खराब खाने को दिखा रहे हैं |

मनोज का कहना है कि 12 घंटे की ड्यूटी करने के बाद इस तरीके का खराब खाना खिलाया जाता है इस मुद्दे को प्रकाश में आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था पहले तो मनोज कुमार को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया लेकिन अब उनका ट्रांसफर लगभग 600 किलोमीटर दूर गाजीपुर में कर दिया गया है |

दरअसल मनोज कुमार अलीगढ़ के रहने वाले हैं और फिरोजाबाद में सिपाही के पद पर तैनात हैं लेकिन अब उनका ट्रांसफर लगभग 600 किलोमीटर दूर गाजीपुर में कर दिया गया है इस कार्यवाही को मनोज कुमार सजा के तौर पर मान रहे हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *