उत्तरप्रदेशकानपुरक्राइम

डेढ़ साल तक परिवार ने घर में रखी लाश

मामला कानपुर का है जहां एक परिवार ने डेढ़ साल तक अपने ही परिवार के एक व्यक्ति की लाश को घर में रखा |

दरअसल आयकर अधिकारी विमलेश सोनकर का डेढ़ साल पहले कोरोना काल की दूसरी लहर में निधन हो गया था, जिस अस्पताल में उनका निधन हुआ था वहां से डेथ सर्टिफिकेट भी परिवारी जनों को दिया गया था लेकिन परिवारी जन विमलेश सोनकर को मरा हुआ ना मानकर उनकी सेवा करते रहे |

परिवार के लोग प्रतिदिन लाश की डेटोल से सफाई करते चादर बदलते रहे माना जा रहा है कि 24 घंटे एसी चलाकर लाश को रखा गया है |

जब कभी किसी परिचित व्यक्ति ने यह जानने की कोशिश की कि विमलेश सोनकर को इस तरीके से बेड पर क्यों लिटाया गया है तो परिवारी जन कहते थे कि विमलेश कोमा में है |

लेकिन अब जाकर पता चला कि जिसको जिंदा समझकर परिवार वाले सेवा कर रहे थे उनका निधन डेढ़ साल पहले ही हो चुका है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *