
कौशल्य फाउंडेशन सोसाइटी के द्वारा टी बी के मरीजों को लिया गया गोद
कौशल्य फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा अलीगढ़ जनपद के पनेठी क्षेत्र स्थित प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टी० बी० यूनिट पर 10 टी0 बी0 से ग्रसित मरीजों को गोद लिया गया तथा उनको पोषण आहार उपलब्ध कराया गया।
एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कौशल्य फाउंडेशन सोसाइटी के अध्यक्ष कौशल सेंगर ने टी0 बी0 ग्रसित मरीजों से बात करने के पश्चात बताया कि टी० बी० कोई ऐसी बीमारी नहीं है कि इससे किसी को मुक्ति नही मिल सकती है, इसके लिए हमे पोषण आहार लेते रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमें घबराना नही चाहिए क्योकि यह बीमारी कोई छुआछुत की बीमारी नही है, यह केवल साँस के द्वारा एक दूसरे में प्रवेश करती है।
सोसाइटी के सचिव अमित भारद्वाज ने बताया कि टी0 बी0 से ग्रसित मरीजों की सेवा करने की प्रेरणा हमें माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलती है कि 2025 में टी० बी० मुक्त भारत के सपने को साकार करने के क्रम में आज सोसायटी ने 10 टी० बी० ग्रसित रोगियों को गोद लिया है और उन्हें पोषण आहार वितरण किया गया है, उन्होनें आव्हान किया कि समाज के सभी व्यक्तियों को इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए |
इस मौके पर ऐस टी ऐस पनेठी मनोज कुमार, ऐस टी एल ऐस धर्मवीर सिंह, एल टी मुनेश यादव डाक्टर राकेश गौतम, फार्मासिस्ट नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहें।



