
अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से एक महिला की मौत, 65 कर्मचारी बेहोश
अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, इलाके में पुलिस बल तैनात
अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र स्थित एक मीट फैक्ट्री में आज अचानक से अमोनिया गैस का रिसाव होने की वजह से एक महिला की मौत हो गई और करीब 65 कर्मचारी बेहोश हो गए |
बेहोशी की हालत में कर्मचारियों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है |
थाना रोरावर क्षेत्र की अलदुआ मीट फैक्ट्री में आज सुबह अचानक से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया रिसाव होने के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई |
अमोनिया गैस का रिसाव इतना भयानक था कि उसने आसपास के गांव के लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया |
फैक्ट्री में बेहोश होने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं |
पुलिस प्रशासन ने सभी बेहोश हुए लोगों को एंबुलेंस की सहायता से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है |
प्रशासन को सूचना मिलते ही फैक्ट्री के इलाके में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है |
बेहोश हुए लोगों का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है |
वहीं फैक्ट्री में अभी और लोगों के फंसे होने की संभावना है प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है |
एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की जांच कराई जा रही है उन्होंने प्रशासन को आदेश दिया है कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए |



