
आमरण अनशन में भूखहड़ताल पर बैठे 2 लोगों की अचानक तबियत बिगडी, नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में कराया भर्ती
भूख हड़ताल के कारण शरीर में हुई पानी की कमी
हाथरस:-हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कैलोरा चोराहा-बरवाना मार्ग की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय जनता के द्वारा 20 मई से आमरण अनशन शुरू किया गया था। जिसको कल अपर जिलाधिकारी के द्वारा अनशनकारियो की मांग को लिखित में मान कर ख़त्म करा दिया गया था । उन्हीं अनशनकारियो में से दो लोगों की आज अचानक से तबियत बिगडने के कारण स्थानीय अस्पताल महौ में भर्ती कराया गया।जहाँ जाँच के बाद डॉक्टरों के द्वारा बताया गया कि शरीर में पानी की काफी कमी हो गयी थी मगर घबराने की कोई बात नहीं है। उपचार के बाद अब चन्द्रपाल सिंह और मुकेश सेंगर को घर भेज दिया गया है दोनों ठीक हैं।
आपको बता दें कि कैलोरा चोराहा-बरवाना रोड़ को बर्षों से उखड़ा होने को लेकर जनता के द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा था। जिसमें चन्द्रपाल सिंह के साथ मुकेश सेंगर और रतन सिंह जी भूखहड़ताल पर बैठे थे ।इस अनशन को अपर जिलाधिकारी के द्वारा कल उनकी मांगें मान कर खत्म कराया गया था।




