देश

आज से बदले जाएंगे ₹ 2000 के नोट, पढ़िए क्या हैं नोट बदलने के नियम

आज दिनांक 23 मई से ₹2000 के नोटों को बदलने का कार्य बैंकों ने शुरू कर दिया है। ₹2000 के नोटों को आम जनता किसी भी बैंक में जाकर बदल सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 19 मई को ₹2000 के नोट का सरकुलेशन रोकने की घोषणा की थी। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 23 मई से 30 सितंबर तक बैंकों में नोटों को बदला जा सकेगा। इसके द्वारा नियमों के अनुसार एक बार मैं केवल 10 नोट यानि कि ₹20000 ही बदले जा सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को नोट बदलने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। नोट बदलने की समय सीमा को पूर्ण होने के बाद नोट बदलने का कार्य जारी रहेगा या नहीं इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *