उत्तरप्रदेशगैजेट्सदेशधार्मिकमनोरंजनमेरठराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापार

मुख्य सड़क पर उड़ते धूल के गुबार, राहगीरों को हो रही परेशानी

बहसूमा। बहसूमा से रामराज प्रमुख मार्ग पर गड्ढों से राहत देने के लिए सड़क निर्माण भले ही किया जा रहा है।लेकिन गड्ढों में डल रहे पत्थर के ऊपर डामरीकरण न होने से वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल में चलना मुश्किल हो रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। चालकों को धूल से दिखाई न देने पर दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बना हुआ है।इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।बता दें कि कस्बे की प्रमुख सड़क खस्ता हो चुकी है। बरसात से सड़क में गड्ढे हो चुके हैं।चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन का चलना भी मुश्किल हो गया है।सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई।टेंडर होने के बाद भी कार्य शुरू न होने पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।जिसके बाद जिम्मेदार विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया।सड़क पर गिट्टी डालकर ऊंचा कर इतिश्री कर ली है।अब सड़क की उड़ती धूल से स्थानीय लोगों व राहगीरों का जीना दूभर हो गया है।सांस वह एलर्जी के रोगियों को परेशानी हो रही है।घाव में इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है।सड़क पर गिरी गिट्टी वह धूल से वाहन चालकों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं देता है।हालत यह है फिरोजपुर महादेव मंदिर से रामराज चौकी तक पहुंचने में बीस मिनट का समय लग रहा है। बहसूमा की ओर से रामराज में प्रवेश करने के लिए अधिकांश वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है।इसके साथ ही क्षेत्र के किसान अपने गन्ने वह अपनी उपज मंडी इसे मार्ग से लेकर आते हैं। बिजली घर, पुलिस चौकी, शुगर मिल कार्यालय भी इसी मार्ग पर है। ऐसे में यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है प्रतिदिन लगभग हजारों वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *