उत्तरप्रदेशक्राइमदेशमेरठ

बहसूमा पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बहसूमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में वांछित वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान में क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल निर्देशन व थाना बहसूमा पर थानाध्यक्ष द्बारा गठित टीम द्वारा वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि वारंटी नीटू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम माखननगर थाना बहसूमा जिला मेरठ गैर जमानती वारंट में फरार चल रहा था। जिसे रविवार को बहसूमा पुलिस द्बारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, उपनिरीक्षक कमल सिंह, उपनिरीक्षक शुभम गुप्ता, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल तेज प्रकाश आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *