उत्तरप्रदेशक्राइमदेशहाथरस (महामाया नगर)

थाना सासनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत घर का ताला तोडकर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक एलईडी, पीतल के बर्तन, गैस सिलेण्डर, नगदी बरामद

कल दिनांक 09.04.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला बिजली घर में घर का ताला तोडकर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से चोरी की एक एलईडी 32 इन्च , चार कंसा पीतल, एक परात, एक गैस सिलेण्डर, 1800 रुपये नगद बरामद हुए है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*

1- सोबी पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला नया विजली घर थाना सासनी जनपद हाथरस ।

2- आशाद पुत्र निसार निवासी मौहल्ला नया विजली घर थाना सासनी जनपद हाथरस ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1. एक एल ई डी 32 इन्च ,

2. चार कंसा पीतल , एक परात,

3. एक गैस सिलेण्डर

4. 1800 रुपये नगद ।

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सोबी उपरोक्त-*

1. मु0अ0स0 37/16 धारा 411/414 आईपीसी थाना सासनी जनपद हाथरस ।

2. मु0अ0स0 95/2023 धारा 457/380/411 आईपीसी थाना सासनी जनपद हाथरस ।

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त आशाद उपरोक्त-*

1.मु0अ0स0 289/22 धारा 457/380/411 आईपीसी थाना सासनी जनपद हाथरस

2.मु0अ0स0 323/22 धारा 457/380/411 आईपीसी थाना सासनी जनपद हाथरस

3.मु0अ0स0 95/2023 धारा 457/380/411 आईपीसी थाना सासनी जनपद हाथरस

 

*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम के नाम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री केशवदत्त शर्मा थाना सासनी जनपद हाथरस ।

2. उ0नि0 रामतीर्थ थाना सासनी जनपद हाथरस ।

3. हे0का0 326 अखलेश कुमार थाना सासनी जनपद हाथरस ।

4. का0 75 अमित चौधरी थाना सासनी जनपद हाथरस ।

5. का0 265 पवन कुमार थाना सासनी जनपद हाथरस ।

रिपोर्ट – रामकिशन शर्मा ( हाथरस )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *