उत्तरप्रदेशदेशधार्मिकहाथरस (महामाया नगर)

हाथरस के BLS स्कूल में हिन्दू छात्राओं से पढ़वाया गया फातिया, लोगों में आक्रोश

हाथरस। हाथरस शहर के नामी BLS स्कूल में रमजान को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल के मैनेजमेंट ने हिन्दू छात्राओं को फातिमा का रूप धारण कराया और उन छात्राओं से फातिया भी पढ़वाया। स्कूल के द्वारा इस कार्यक्रम का प्रसारण फेसबुक ग्रुप पर किया गया। जब छात्राओं के अभिभावकों ने सारा मामला सोशल मीडिया पर देखा तब अभिभावकों में अत्यधिक क्रोध की स्थिति पैदा हो गई। फेसबुक ग्रुप से मिली जानकारी के बाद तमाम अभिभावक अपना विरोध प्रकट करने के लिए आज सुबह 10:00 बजे के करीब स्कूल पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मामले की जानकारी के बाद बहुत से अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा है। कई अभिभावक व सामाजिक संगठनों ने मिलकर सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी जनपद के आला अधिकारियों तक पहुंचा दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट – हाथरस

अपने शहर व आस पास की खबरों के लिए हमारे facebook Page को Like करें Click Here

 

अपने शहर व आस पास की खबरों के लिए हमारे Youtube Channel को Subscribe करें Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *