Uncategorized

BJP कार्यालय के अंदर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर कार्रवाई ना करने का लगाया आरोप

लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के गेट के अंदर आत्मदाह के प्रयास का मामला सामने आया है। शुक्रवार को बलराम तिवारी नाम के व्यक्ति ने खुद आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया। बर्न ट्रामा सेंटर में उसे एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित युवक ने मकान मालिक पर प्रताड़ित करने का लगाया है।

बलराम तिवारी नाम के व्यक्ति ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय के अंदर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पीड़ित ने मकान मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

 

पीड़ित ने बताया कि मकान मालिक द्वारा प्रताड़ित करने की सूचना ठाकुरगंज पुलिस को दी गयी। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया और मकान मालिक लगातार प्रताड़ित करता रहा जिससे आहात होकर पीड़ित ने परिवार के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंचा और खुद को आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया। बर्न ट्रामा सेंटर में उसे एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *