उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशहाथरस (महामाया नगर)

हाथरस जंक्शन निवासी गौरी सिंह ने नीट परीक्षा में पाई सफलता

इस वर्ष आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में हाथरस जंक्शन की गौरी सिंह ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया 7018वीं रैंक हासिल की है।गौरी सिंह को कुल 720 अंकों में से 639 अंक प्राप्त हुए हैं।सामान्य श्रेणी वर्ग में उन्होंने आल इंडिया रैंक 3494वीं रैंक हासिल की है।गौरतलब है कि इस बार नीट में 18 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।गौरी सिंह ने अपनी इस सफलता पर कहा कि उनके परिवार के सहयोग और ईश्वर के आशीर्वाद के फलस्वरूप उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।खास बात यह रही कि उन्होंने इसकी तैयारी बिना किसी कोचिंग के घर पर खुद ही की थी।उन्होंने 11वीं कक्षा से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।गौरी सिंह सुरेंद्र नाथ पूर्व माध्यमिक कालेज हाथरस के शिक्षक सचिन कुमार सिंह की पुत्री और मलखान सिंह इंटर कालेज ठूलई में शिक्षक रहे भीमपाल सिंह की पौत्री हैं।उनकी इस सफलता पर क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *