
उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीतिहाथरस (महामाया नगर)
हाथरस जंक्शन मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
आज दिनांक 20 सितंबर 2022 दिन मंगलवार को यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर हाथरस जंक्शन मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई करके स्वच्छता अभियान चलाया गया |
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान की इस मुहिम में लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की |
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राज्यपाल सिंह, मंडल महामंत्री महेश चंद्र वर्मा, मंडल महामंत्री योगेश कुमार, सोमेंद्र सिंह प्रधान जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद मदनावत जी, अनिल कुमार सिंह जी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |




