उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशधार्मिक

अयोध्या में एक व्यक्ति ने बनाया योगी आदित्यनाथ का मंदिर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक व्यक्ति ने योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया है, मंदिर बनाने वाला व्यक्ति यूट्यूबर है |

मंदिर बनाने वाले प्रभाकर मौर्य ने संकल्प लिया था कि जो भी अयोध्या में श्री राम की जन्मभूमि पर उनका भव्य मंदिर बनाएगा, वह उस व्यक्ति का मंदिर बनाएंगे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह – तरह के कमेंट करने में लगे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ की सुबह और शाम आरती की जाती है। वहीं इस मूर्ति में योगी आदित्यनाथ को राम के अवतार में दिखाया गया है, मूर्ति के हाथ में धनुष और तीर भी रखा गया है। मंदिर की स्थापना करने वाले प्रभाकर यूट्यूबर हैं, उन्होंने अब तक योगी के समर्थन में लगभग 500 से ज्यादा गाने गाए हैं।

प्रभाकर योगी आदित्यनाथ को राम और कृष्ण का अवतार मानते हैं इसलिए वह सनातन धर्म का प्रचार करने में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ उनके लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। मंदिर निर्माण को लेकर प्रभाकर ने बताया कि उनके यूट्यूब पर लगभग एक लाख 52 हजार फॉलोवर्स हैं। इस कमाई के जरिए ही उन्होंने 8 लाख 56 हजार की मंदिर बनवाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *