उत्तरप्रदेशखेल जगतदेशमनोरंजनहाथरस (महामाया नगर)

हाथरस के दंगल में बाबा लाठी ने अपने दाव पेच दिखाए सोसल मीडिया पर धूम मचा रहे बाबा लाठी 

आपको तो बतादें की हाथरस में 111 वा लक्खी मेला दाऊजी महाराज चल रहा है जिसमें हर रोज विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं और लोगों का मनोरंजन किया जाता है इन्हीं में से एक कार्यक्रम में बुर्ज कुश्ती दंगल जो मेले की जान है मेले के पहले दिन से शुरू होकर 7 दिन तक इस दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न राज्यों के और भारत के नाम चीन हिन्द केसरी पहलवान आते हैं और अपनी जोर आजमाइश करते हैं इसी क्रम में  दंगल संयोजक राजेश गुड्डू के द्वारा सोसल मीडिया पर धूम मचा रहे बाबा लाठी को बुलाया गया, जिन्होंने हाथरस दंगल के अखाड़े में कुश्ती लड़कर अपने दाव पेच दिखाए। वहीं प्रेस वार्ता में बाबा लाठी ने बताया कि वह 8 वर्ष की उम्र से दंगल लड़ रहे हैं आज तक हजारों कुश्तीया उनके द्वारा लड़ी जा चुकी है वर्तमान में वह वनवासियों के लिए काम कर रहे एनजीओ के लिए काम कर रहे हैं, इसके अलावा आधा दर्जन महिला पहलवान भी हिसार करनाल जगाधरी आदि जगहों से आई जिन्होंने दंगल में अपने दाव पेच दिखाए |

रिपोर्ट – रामकिशन शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *