उत्तरप्रदेशखेल जगतदेशमनोरंजनहाथरस (महामाया नगर)

योगाचार्य सुमित झुंझनू में राष्ट्रीय योग गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित

शेखावाटी अंचल झुंझुनू,राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के योग सम्मान कार्यक्रम में हाथरस के योगाचार्य सुमित कुमार सिंह को आयोजन समिति द्वारा राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनपीएस योग संस्थान की ओर से किया गया। इस राष्ट्र स्तरीय सम्मान कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष के योग क्षेत्र में जागरूकता और उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग गुरुओं को प्रदान किया गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डा० सुमन कुल्हारी जी तथा झुंझनू जिला धर्माचार्य प्रमुख श्री गणेश चैतन्य महाराज रहे।योगाचार्य नरेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस कार्यक्रम में देशभर के योग प्रतिभाओं ने मनमोहक योग प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।योगाचार्य सुमित द्वार कार्यक्रम में काव्यपाठ भी किया गया।गौरतलब है कि योगाचार्य सुमित कुमार सिंह आयुष विभाग में योग प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।पिछले कई वर्षों से वह योग क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इसके साथ ही वे केंद्रीय विद्यालय संगठन में भी सेवाएं दे चुके हैं।उनके प्रयासों से ही पिछले वर्ष जिला हाथरस की प्रथम आधिकारिक योगासन खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई।जिसमें खिलाड़ियों ने राज्य स्तर तक प्रदर्शन किया।योगाचार्य स्कूल,कालेजों,पार्कों तथा पंचायतों में जनमानस को योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं।इससे पूर्व भी योग सेवा के लिए उनको कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।योग के साथ ही वो एक कवि भी हैं।अब तक कई मंचों पर काव्यपाठ कर चुके हैं।वे योग क्षेत्र से जुड़ी कई संस्थाओं से भी जुड़कर योग सेवा कर रहे हैं।इस उपलब्धि पर योग से जुड़े और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *