
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
पश्चिम बंगाल बिहार और महाराष्ट्र में रामनवमी की शोभायात्रा के ऊपर एक संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा सुनियोजित ढंग से हमला किए जाने व हिंदुओं के घरोँ दुकानों में तोड़फोड़ आगजनी करने के विरोध में हिंदू जागरण मंच हाथरस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए तहसील सदर पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो बंद करो, पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करो बर्खास्त करो आदि नारे लगाते हुए तहसील सदर पर उप जिलाधिकारी सदर को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि पश्चिम बंगाल बिहार और महाराष्ट्र में रामनवमी की शांतिपूर्ण शोभायात्रा पर हमला करने वाले एक संप्रदाय विशेष के दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
पश्चिम बंगाल मैं लंबे समय से एक संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा हिंदू समाज पर अत्याचार किए जा रहे हैं पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और वहां की सरकार हिंदुओं को सुरक्षा देने में असमर्थ है अतः महामहिम राष्ट्रपति अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करें।
रामनवमी के जुलूस के ऊपर हमला करने वाले दंगाइयों में बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए भी शामिल होते हैं अतः देश में जल्द से जल्द एनआरसी कानून को लागू कर करोड़ों की संख्या में भारत में रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाए।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिंदू समाज पर हमले नहीं रोके गए तो मजबूरी में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को हिंदू समाज के साथ सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
हिंदू समाज पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, नगर महामंत्री मोर मुकुट वर्मा, वीरांगना वाहिनी की जिला महामंत्री श्रीमती दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता सिंह बघेल, युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा, नगर स्वावलंबन प्रमुख लोकेश अग्रवाल, सह स्वाबलंबन प्रमुख रवि वार्ष्णेय, नगर प्रचार प्रमुख सुनील चौहान, रूपकिशोर वर्मा, अखिलेश गौतम, हर स्वरूप माहौर, सुभाष चंद्र, सोनू ठाकुर, अमित वार्ष्णेय, सोनू वर्मा, मनोज कश्यप, योगेंद्र कुमार, कुसुम लता गुप्ता, मुन्नी देवी, नारायणी देवी, रेनू कुमारी, गीता सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।




