
उत्तरप्रदेशदेशव्यापारहाथरस (महामाया नगर)
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेंहूँ की फसल जलकर हुई खाक
थाना हसायन क्षेत्र के गांव महेवा की घटना
थाना हसायन क्षेत्र के गाँव महेवा निवासी अभय सिंह पुत्र हरेंद्र पाल सिंह खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। आज सुबह हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी की वजह से उनकी 7 बीघा गेंहूँ की फसल में आग लग गयी, देखते ही देखते आग ने इतना बड़ा रूप धारण कर लिया कि कुछ ही समय में 7 बीघा गेंहूँ की फसल को जलाकर राख़ कर दिया।
बताया जाता है कि आज सुबह के समय अभय सिंह के खेत से अचानक धुआं निकलने लगा, धुएँ को देखकर जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि खेत में आग लग चुकी है। ये देख कर लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते किसान अभय सिंह की 7 बीघा फसल जलकर ख़ाक हो गयी।
इस घटना से अभय सिंह के परिवार को बहुत बड़ा सदमा पहुँचा है।
रिपोर्ट – राम किशन शर्मा ( हाथरस )



