
उत्तरप्रदेशहाथरस (महामाया नगर)
सिकंदराराऊ में बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिरा
कल से लगातार हो रही बारिश के कारण सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी में दो मंजिला मकान ढह कर गिर गया |
मकान गिरने से किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है लेकिन हादसे की वजह से घर में रखा लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया |
नगला गुलाबी निवासी कमल सिंह नाम के व्यक्ति का 2 मंजिला मकान मूसलाधार बारिश की वजह से ढह गया |
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई |



