उत्तरप्रदेशहाथरस (महामाया नगर)

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धर्मपुर के युवक की जमुना जी में डूबने से मौत

कल दिनांक 15 सितंबर 2022 को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धर्मपुर धतरोई निवासी कन्हैया पुत्र रोरन सिंह की जमुना जी में डूबने से मौत हो गई |

जानकारी के अनुसार कन्हैया गुड़गांव में नौकरी करता था, कल सुबह वह अपने गांव धर्मपुर से गुड़गांव नौकरी पर जाने के लिए निकला था, लेकिन वह नौकरी पर नहीं पहुंचा |

बताया जाता है कि वह पलवल के पास जमुना जी में नहाने के लिए रुका, जहां अज्ञात कारणवश जमुना जी में डूबने से उसकी मौत हो गई |

जब पलवल पुलिस द्वारा परिवारी जनों को सूचना दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया |

पलवल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *