
बड़ी धूम धाम से निकाली गयी श्री राम जी की विजयी रथ यात्रा
हसायन कस्बा में श्री रामयुवा क्लब के तत्वाधान में हसायन के प्राचीन मंदिर श्री दाऊ जी महाराज व रेवती मईया के प्रागण से श्री राम, अनुज लक्ष्मण व सीता माता सहित रावण का वध करने के उपरान्त भगवान राम लक्ष्मण सीता जी मनमोहन सवरूपो के द्वारा झांकी बेंड ,डी जे व आधा दर्जन झाकियों के द्वारा विजयी रथ यात्रा निकाली गयी |
जिसके बाद कोतवाली इंचार्ज शिव कुमार शर्मा को कमेटी अध्यक्ष बॉबी शर्मा ने अंग वस्त्र पटका पहनाकर समस्त स्टाफ का स्वागत किया जिसके बाद विजयी रथ यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से जैसे बाण चौराहा ,शीशग्रान मोहल्ला ,कोलियाँ मोहल्ला ,सब्जी मंडी ,जाटवान मोहल्ला ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे से मुख्य बाजार होती हुए पथवारी माता मन्दिर पर समापन हुया विजयी रथ यात्रा का भक्तो ने जगह जगह आरती व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस मोके पर मण्डल अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ,कोषाअध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय ,राहुल दीक्षित ,चारुल कुमार ,मोनी शर्मा ,कृष्णा कुमार ,शिवम् पाठक ,गब्बर कुशवाह ,पप्पू बघेल ,कपिल वाष्णेय ,गोविन्द वाष्णेय ,मुकुल उपाध्याय ,मनोज गुप्ता ,गोपाल लाला ,दिनेश शर्मा ,मयूर नायक ,खगेश शर्मा सोनू बोहरे आदि मौजूद थे




