
ताइवान ने दिखाया दम, चीनी ड्रोन पर की गोलीबारी, जंग छिड़ने की बढ़ी आशंका
चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच ताइवानी सेना ने मंगलवार को द्वीप के पास एक चीनी ड्रोन पर गोलीबारी की। एक सैन्य प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि यह ड्रोन चीनी तट के पास ताइवान कंट्रोल वाले एक द्वीप के ऊपर उड़ रहा था। गोलीबारी के बाद वापस चीन लौट गया। यह पहली बार है जब किसी पक्ष की ओर से वॉर्निंग शॉट दागे गए हैं। जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है।
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि वे चीन की ओर से दैनिक आधार पर भेजे जा रहे विमान और युद्धपातों को लेकर सयंमित रहे। उन्होंने कहा, ‘ताइवान, चीन को संघर्ष भड़काने का मौका नहीं देगा।’ सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दुश्मन जितना भी उकसावे की मुद्रा में हो, हमें संयमित रहने की जरूरत है। हमें उन्हें संघर्ष करने के लिए बहाना नहीं देंगे।
चीन में 61 वर्ष का भीषण सूखा पड़ रहा है। 165 शहरों में हीट वॉर्निंग अलर्ट जारी है। मध्य और दक्षिणी चीन के करीब 25 शहरों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। बढ़ते तापमान और सूखे से निपटने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दो प्रांतों में क्लाउड सीडिंग से कृत्रिम बारिश कराई। इससे सिचुआन और चुंगचिंग प्रांत के 15 शहरों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इन शहरों के एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।



