
सासनी विकासखंड के ग्राम लुटसान में हो रहे नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का किया जा रहा इस्तेमाल
सासनी विकासखंड के ग्राम लुटसान में हो रहे नाली निर्माण कार्य मैं ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है व सुखी ईट नाली में लगाई जा रही है, और मिट्टी के ऊपर ही लगाई जा रही है जिससे ईटों की पकड़ बहुत कमजोर है |
वहां पर मौजूद मिस्त्री और जो काम देख रहे हैं ठेकेदार के प्रतिनिधि से बात की तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए और कहने पर पानी डलवाया और इतना ही नहीं वहां हो रहे अमृत सरोवर पर भी ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है सुखी ईट लगाई जा रही है कहीं पर भी पानी का नाम नहीं है जो मसाला लगाया वह भी मानक के तहत नहीं लगाया जा रहा है
नागरिक सुरक्षा फोर्स के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने वहां मौजूद मिस्त्री से बात की और उनसे अमृत सरोवर निर्माण कर रहे ठेकेदार का नाम पूछा तो चुप हो गए उन्होंने कुछ नहीं बताया वहां पर काम देखने वाला कोई नहीं था और पानी की बात कहने पर मिस्त्री ने ठेकेदार के बारे में सीधा कहा कि ठेकेदार पानी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं | उसका वीडियो फुटेज और फोटो भी नागरिक सुरक्षा फोर्स के जिलाध्यक्ष ने ले लिया है |
नागरिक सुरक्षा फाॅर्स के जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने हमारे चैंनल को जानकारी देते हुये बताया कि उसको लेकर सरकार की कल्याणकारी योजना अमृत सरोवर निर्माण में हो रही लापरवाही की शिकायत जिला अधिकारी महोदय व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भी करेंगे जिससे कि ठेकेदार द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजना मैं लापरवाही न बरती जाए |
रिपोर्ट – योगेंद्र प्रताप सिंह (जिलाध्यक्ष नागरिक सुरक्षा फोर्स )



