
अतीक अहमद के बेटे असद व शूटर गुलाम का एसटीएफ ने झांसी में किया एनकाउंटर
आज दिनांक 13 अप्रैल 2023 दिन बृहस्पतिवार को उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार चल रहे अतीक अहमद के बेटे असद व शूटर गुलाम को एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया है।
दोनों ही आरोपी उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार चल रहे थे उन्हें पकड़ने का टास्क उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को दिया गया था। आज गुरुवार को एसटीएफ की टीम ने अतीक के बेटे असद और हत्याकांड में शामिल शूटर गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया है।
आपको बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस हत्याकांड को असद ही लीड कर रहा था पुलिस उसे पिछले डेढ़ महीने से खोज रही थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए फरार था आज आखिरकार पुलिस को उसके झांसी में होने की भनक लगी और एसटीएफ की टीम ने उसका एनकाउंटर कर दिया जानकारी के मुताबिक मारे गए असद और गुलाम के पास से पुलिस को विदेशी अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।



