
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे को रिया कपूर ने दिया नाम
रिया कपूर ने वेलकम सेरेमनी की झलकिया शेयर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। वहीं उन्होंने अपने भतीजे को प्यारा सा उपनाम भी दिया है। देखें क्या आप इस नाम से परिचित हैं। रिया कपूर ने सोनम-आनंद के बेबी के घर आने का वीडियो शेयर किया था।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने हाल ही में अपने बेबी बॉय का वेलकम किया। 26 अगस्त को दंपति पहली बार बच्चे को लेकर घर पहुंचे। रिया कपूर ने इन पलों को यादगार बनाने के लिए जमकर तैयारियां की थी, वहीं रिया ने इन पलों को वीडियो में कैद किया, उस समय उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। वहीं नवजात के साथ दंपति के घर में एंट्री करने से पहले फैमिली ने ईश्वरको धन्यवाद दिया, सभी ने मिलकर प्रार्थना भी की। जब सेलिब्रेशन चल रहा था, इस दौरान रिया ने बेबी बॉय को प्यारा उपनाम सिम्बा भी दिया है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में उनका घर पीले और नीले रंग के गुब्बारों से सजा हुआ नजर आ रहा है। उन पर ‘वेलकम होम’ लिखे बैनर भी हैं जिन पर ‘बेबी कपूर आहूजा’ लिखा हुआ है। सजावट में ब्राइटनेस लाने के लिए फ्लोरल एसेंस का इस्तेमाल किया गया था। इन्हें शेयर करते हुए रिया ने लिखा, ‘वेलकम होम अवर सिम्बा’।



