मनोरंजनलाइफस्टाइल

लहंगा पहने आदिल के सामने यूं शर्माती नजर आईं राखी सावंत, लोगों ने कहा- ये है परफेक्ट जोड़ी

जब से एक्ट्रेस राखी सावंत की जिदंगी में उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी आए हैं तब से वो पुरी तरह से बदल गई है। राखी इन दिनों किसी भी विवाद में घिरती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं। बल्कि अब वो खुद को आदिल के रंग में रंगने की कोशिश कर रही है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दिया है। राखी और आदिल एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आए हैं। दोनों को देखने के बाद फैंस तारीफ किए बिना नहीं रुक रहे हैं।

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी सावंत लहंगा पहने हुए दिखाई दी हैं। वहीं, आदिल ब्लैक कलर की शेरवानी में काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग और रोमांस लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। राखी सावंत लहंगे में बेहद ही प्यारी लग रही है। वीडियो में आदिल राखी सावंत के मांग टेके को सही करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, राखी सावंत आदिल संग गजब के पोज देती हुई दिखाई दे रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *