
देश
जी7 के सम्मेलन में शामिल होने आज इटली पहुचेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी7 के सम्मेलन में इटली पहुचेंगे जहां वह इटली में जी7 के 50वें सम्मेलन का आयोजन में शामिल होंगे। यह 14 जून से शुरू होगा और इटली ने भारत को बतौर मेहमान सदस्य आमंत्रित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज इटली रवाना होंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी का तीसरे कार्यकाल का पहला विदेश दौरा है। भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने यह जानकारी दी। इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
जी7 समिट इटली के अपुलिया क्षेत्र में होगा। जी7 संगठन के सदस्य देशों की बात करें तो इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान और फ्रांस के साथ ही यूरोपीय यूनियन भी शामिल हैं।



