उत्तरप्रदेशहाथरस

हाथरस कांड…. मुख्य सेवादार की तलाश पुलिस की लगातार दबिश

घायलों की हालत में अभी सुधार नहीं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल-चाल

हाथरस के सिकंद्राराऊ में सत्संग में मची भगदड़ में मृतकों की संख्या 123 हो गई । इस भगदड़ में करीब डेढ़ सौ लोग घायल हो गए घायलों का जिले के विभिन्न विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायलों को देखने के लिए लगातार राजनेता और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंच रहे है और घायलों का हाल-चाल जान रहे हैं और उनके बेहतर उपचार और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।

वही प्रदेश के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना स्मोक पर धर्मवीर प्रजापति ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह घटना बेहद दुखद है घटना में जो भी दोषी होगा वो बचेगा नहीं चाहे वह कितना भी ताकतवर हो।

  • मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और सेवादार देव प्रकाश मधुकर निवासी मोहल्ला न्यू दमदमा सिकंद्राराऊ को मुख्य आरोपी बनाया था और इस मुकदमे में अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर फरार है उसके घर पर ताला लटका हुआ है। देव प्रकाश मधुकर पंचायती राज विभाग मैं इंजीनियर है। वहीं अन्य आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *