
महौ में चल रहे आमरण अनशन के चलते बाजार रहे बंद
हाथरस जंक्शन कैलोरा चौराहा से बरवाना मार्ग के बुरे हाल से परेशान क्षेत्र की जनता ने आज सुबह से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस अनशन में सड़क के निकटतम सभी गांव के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कैलोरा चौराहा से बरवाना मार्ग दूरी लगभग 17 किलोमीटर है। जो कि कई सालों से खराब पड़ा हुआ है। जिले के आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस सड़क से होकर गुजरते हैं लेकिन आज तक किसी के द्वारा इस समस्या का संज्ञान नहीं लिया गया है। आखिरकार मजबूर होकर क्षेत्र की जनता ने आज दिनांक 20 मई 2023 से आमरण अनशन शुरू कर दिया है । जनता का कहना है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत हो चुकी है लेकिन अभी तक सड़क पर निर्माण कार्य जारी नहीं हुआ है। इसी के चलते मजबूरन क्षेत्र की जनता को आमरण अनशन शुरू करना पड़ा। आमरण अनशन की लिखित जानकारी जिलाधिकारी महोदय को दे दी गई है । आमरण अनशन का असर क्षेत्र के मुख्य बाजार मैं भी देखने को मिला। सभी व्यापारी वर्ग के लोगों ने अपनी दुकानों को बंद करके आमरण अनशन में अपना सहयोग दिया।




