उत्तरप्रदेशहाथरस (महामाया नगर)

आरएसएस के लोगों का गला काटने के नारे लगाने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ओवेसी का पुतला फूंका

हैदराबाद में ओवैसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आर एस एस के लोगों का गला काटने के नारे लगाए जाने के विरोध में आज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया और आगरा रोड पर असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि तमाम हिंदू संगठनों के विरोध के बाद भी तेलंगाना सरकार ने ओवैसी के दबाव में हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का शो कराया गया और राष्ट्रवादी नेता और विधायक टी राजा को गिरफ्तार किया गया जो बहुत निंदनीय है

 

हिंदू जागरण मंच के नगर महामंत्री मोर मुकुट वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विधायक टी राजा की गिरफ्तारी की मांग करने वाले और ओवैसी का संरक्षण प्राप्त एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने सर तन से जुदा के नारे लगाए और साथ में आर एस एस वालों का गला काटने के भी नारे लगाए जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

 

नगर स्वावलंबन प्रमुख लोकेश अग्रवाल ने कहा कि हैदराबाद में कांग्रेसी नेताओं ने खुलेआम मीडिया में मारने काटने की बात की लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि वह अल्पसंख्यक समुदाय के थे ओवैसी के दबाव में हिंदू विधायक टी राजा को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिसका हिंदू जागरण मंच विरोध करता है

 

पुतला फूंकने वाले कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से लोकेश राणा राजू राणा आकाश चौधरी अनुराग सोनी उमेश कुमार आकाश शर्मा तरुण शर्मा अर्जुन कुमार हिमांशु बघेल हर्ष शर्मा श्यामलाल रोहित चौधरी तनु ठाकुर गोविंदा कुमार शिवम निषाद अखिलेश गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *