
पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन
रामवीर उपाध्याय बसपा सरकार में चार बार ऊर्जा और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे थे। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने वर्ष 1993 में अपना पहला चुनाव हाथरस विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था।
ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार की देर रात आगरा में निधन हो गया। वह करीब एक साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर आते ही उनके समर्थकों में मातम छा गया। रामवीर उपाध्याय पुत्र रामचरन उपाध्याय मूल रुप से मुरसान क्षेत्र के गांव बामोली के रहने वाले थे। रामवीर उपाध्याय का शव सुबह हाथरस आ सकता है। रामवीर के निधन की खबर के बाद पूरे जिले में उनके समर्थकों में मातम छाया हुआ है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। रामवीर के निजी सचिव रानू पंडित का कहना है कि पूर्व ऊर्जा मंत्री का आगरा में निधन हुआ है।



