देश

राजस्थान में घर कि छत पर गिरा फाइटर जेट, 3 लोगों की मौत

ट्रेनिंग उड़ान पर था फाइटर जेट mig-21

राजस्थान के हनुमानगढ़ में आज सुबह मिग-21 फाइटर जेट किसी कारणवश फ्रेश होकर एक मकान की छत पर जा गिरा जिससे इस घर में रहने वाली 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीण लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँच गया।

बताया जाता हैं कि फाइटर जेट मिग -21 अपनी ट्रेनिंग उड़ान पर था, उड़ान के दौरान पायलट को कुछ इमरजेंसी का एहसास हुआ तो पायलट ने फाइटर जेट को संभालने की बहुत कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। जब पायलट ने देखा कि सारी कोशिशें फेल हो चुकी हैं पायलट ने पैराशूट से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। पायलट के नीचे कूदने के बाद फाइटर जेट mig-31 क्रैश होकर एक घर की छत पर जा गिरा। छत पर फाइटर जेट गिरने से घर पूरी तरह तबाह हो गया और उस घर में रहने वाली 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *