
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल हाथरस की बैठक हुई संपन्न
हाथरस फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल हाथरस की एक अति आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष श्री मनोज उपाध्याय जी आलू वालों के प्रतिष्ठान मंडी समिति में आहुत की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी शोभती के निर्देश पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती राजकुमारी चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष पद पर रवि वर्मा योगेश बंसल (योगी लाला) जिला मंत्री सुनील अग्रवाल को मनोनीत किया गया |
बैठक की अध्यक्षता राजकुमार अग्रवाल ने संचालन सुरेश अग्रवाल बर्तनवाले ने किया बैठक में नवीन पदाधिकरीयो श्री रवि बर्मा योगेश बंसल ( योगीलाला ) महिला जिलाअध्यक्ष राजकुमारी, सुनील अग्रवाल आदि ने अपने विचार प्रकट किए सभी ने व्यापारीयो की समस्याओं के निदान का संकल्प लिया कि संगठन व्यापारी का शोषण और उत्पीड़न नहीं होने देगा |
बैठक में अवैध सर्वे ‘ सैंपलिंग एवं छापा मारी के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया गया एवं प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अवैध वसूली के चक्कर में व्यापारियों का उत्पीड़न ना करें प्रदेश नेतृत्व द्वारा शासन को स्थानीय प्रशासन की कारवाई का अवगत करा दिया गया है जिसका शीघ्र ही व्यापारी हित में निर्णय किया जायेगा
बैठक में युवा नगर अध्यक्ष अमन बंसल,.चिनकी शर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान, नीरज अग्रवाल, सुधीर मित्तल, संजय पचौरी, गिनी वर्मा, गौरव अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, रमेश सवाल, कन्हैयालाल वर्मा, कालू पंडित, गज्जू लाला, लक्ष्मण सिंह चौहान, राधेलाल, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे |
बैठक की समापन पर नगर अध्यक्ष श्री मनोज उपाध्याय जी आलू वालो ने सभी को जलपान कराकर धन्यवाद दिया |



