
भारी बारिश के चलते संकट में किसान, धान की फसल बर्बाद
शुक्रवार की रात से ही हो रही बारिश की वजह से किसानों का बुरा हाल है | किसानों की धान की फसल पर बारिश की मार पड़ रही है |
जनपद में किसानों की धान की फसल खेतों में कटी पड़ी हुई है लेकिन बारिश की वजह से किसान फसल की हार्वेस्टिंग कराने में असमर्थ हैं | किसानों को धान की फसल के सड़ने का डर सता रहा है | किसानों द्वारा बारिश को रोकने के लिए भगवान से प्रार्थना की जा रही है |
बारिश की वजह से धान की क्वालिटी खराब हो सकती है जिसकी वजह से बाजारों में वाजिद मूल्य न मिलने की आशंका है | लगता है बारिश किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही है |
जनपद के किसानों का कहना है कि जिस समय बारिश की जरूरत थी तब बारिश नहीं हुई लेकिन अब धान की कटाई के समय बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है |
अधिकतर किसानों की धान की फसल खेत में कटी पड़ी हुई है इस बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान पहुंच सकता है



