उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशहाथरस (महामाया नगर)

शिक्षा महानिदेशक के आदेश के बाद भी रविवार को नही मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा 

हसायन। शासन के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए लाखों रूपए प्रति वर्ष खर्च किए जा रहे हैं। मगर शासन के तत्वावधान में आयोजित एक सिंतबर से पन्द्रह सितंबर तक प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के मनाए जाने के आदेश दिए जाने के बाद भी रविवार को विकासखंड क्षेत्र की उन्नहत्तर ग्राम पंचायत व उनके माजराओं में स्थापित परिषदीय विद्यालयों पूरी तरह से बंद दिखाई दिए। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के दौरान किसी भी गांव के विद्यालय में कोई भी अध्यापक विद्यालय में उपस्थित होने के लिए भी घर व गांवों से नही निकले।स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के कार्यक्रम को लेकर अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में बयान देते हुए सुनाई पडे। अधिकारी अपने बचाव के लिए यह कहते सुनाई दिए गए कि वह संकुल प्रभारियों से विद्यालय नही खुलने व आदेश की प्रति प्राप्त कराए जाने के बाद भी सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम क्यों नहीं कराए जाने के मामले में स्पष्टीकरण मांगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *